बिलासपुर ,सुभाष -:बिलासपुर जिले के बरमाणा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 611 ग्राम चरस (कैनाविस) के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मदन धीमान के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम अलसु पुल के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके चलते उन्हें जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 611 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजु (38), पुत्र राधे श्याम, निवासी रायपुर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) और अजय कुमार (41), पुत्र रुमाला राम, निवासी रोखड़ी, डाकघर सम्भुवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार से कब से जुड़े थे तथा इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
Chandrika
