ऊना:विकास शर्मा (TSN)-ऊना जिला के प्राकृतिक पिंडी रूप माता श्री बंगलामुखी धाम नारी चिंतपूर्णी में स्तिथ है.मां बगलामुखी की जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी।मां बगलामुखी की जयंती 16 मई को मनाई जाएगी.
बता दें कि मां बगलामुखी की जयंती के उपलक्ष पर पूर्व संध्या यानी 15 मई को श्री साई संध्या का आयोजन किया जाएगा और 16 मई के दिन सुबह से लेकर देर शाम तक हवन का आयोजन होगा.जिसमें भक्त हवन कुंड में आहुतियां डाल सकेंगे और मां की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।इसके अलावा पंजाब व अन्य राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहन-सहन और खाने-पीने के लिए लंगर का आयोजन मंदिर ट्रस्ट माता श्री बंगलामुखी धाम नारी चिंतपूर्णी द्वारा किया जाएगा ।माता श्री बगलामुखी धाम नारी चिन्तपूर्णी के मुख्य पुजारी यशपाल कौल ने सभी भक्तों से निवेदन किया है माता की जयंती में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।
