Shimla, Sanju ( TSN)-संसद की स्थायी समिति इन दिनों शिमला दौरे पर है। समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में शिक्षा, खेल और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा नेतृत्व ने जातिगत जनगणना का लगातार विरोध किया, लेकिन अब अगर वे इसके पक्ष में हैं तो यह स्वागतयोग्य बदलाव है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को संसद और सड़क दोनों स्तरों पर मजबूती से उठाया है और कांग्रेस सत्ता में आने पर जातीय जनगणना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट रहना होगा। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए सभी कठोर कदमों का समर्थन करेगी, बशर्ते वे राष्ट्रहित में हों।दिग्विजय सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना सामाजिक न्याय के लिए ज़रूरी है। और आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
