By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सांसद डा राजीव भारद्वाज ने दिए फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सांसद डा राजीव भारद्वाज ने दिए फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश
himachalNews

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने दिए फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/02/21 at 8:30 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-सांसद डा राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को धर्मशाला में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रयोजित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए.इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर फोरलेन के निर्माण के कारण सड़कों की हालत भी खराब हुई तथा इस बारे में भी नेशनल हाइवे के अधिकारी पैच वर्क के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि वाहनों के आवागमन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो।उन्होंने राजोल-थानपुर तथा गुम्मा परौर हाइवे की मैपिंग तथा नगरोटा-रानीताल हाइवे की डीपीआर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण संड़क योजना के चरण चार की मैपिंग की लिस्ट भी उपलब्ध करवाएं ताकि नई तकनीक से तैयार होने वाली सड़कों का शिलान्यास तथा निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिड डे मील योजना में गुणवत्ता का रखें ध्यान

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र तथा मिड डे मील योजना बच्चों को स्वस्थ भविष्य के लिए आरंभ की गई हैं.इसमें नियमित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया जाए इसमें स्थानीय लोग भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना में पौष्टिक भोजन पर विशेष तौर पर फोक्स किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग कांगड़ा जिला में लिंगानुपात में सुधार के लिए भी लोगों को जागरूक करे।

योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में जनसहभागिता भी हो सुनिश्चित

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनभागीदारी,जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बिना पूर्ण से सफल नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविरों में जन प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस को आमंत्रित किया जाए ताकि सभी लोग स्कीमों का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोग स्वयं ही जिओ टैग करके अपना आवेदन कर सकते हैं इस तरह की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए। फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि से जुड़ी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को परंपरागत खेती से हटकर नगदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है।सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को कृषि के क्षेत्र में इंटरप्रेन्योर बनाने के लिए भी प्रेरित करें उनका प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद स्थापित करवाएं।

विधायक निधी तथा एमपी निधी के विकास कार्य तुरंत प्रभाव से करवाएं आरंभ

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि विधायक निधी तथा एमपी निधी के स्वीकृत कार्यों को तुरंत प्रभाव से आरंभ करवाया जाए ताकि आम जनमानस को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई किसी भी स्तर बर्दास्त नहंी की जाएगी।उन्होंने विकास खंड अधिकारियों तथा कार्यकारी अधिकारी स्थानीय निकायों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के लिए अलग से बैठक बुलाई जाएगी

संसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर पार्कों के संचालन,शौचालय सुविधा,सीवरेज तथा इलेक्टिक बसों के चलाने और कूड़ा कचरा संग्रहण के मामलों को उठाया गया है जिसको लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

TAGGED: Dharamshala MP Dr. Rajeev Bhardwaj
Chandrika February 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला शहर में घर-घर जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों को करेगी सफाई के प्रति जागरूक
Next Article तीन दिवसीय दौरे पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?