By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोगों के लिए वरदान साबित हो रही सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा… घर द्वार पर किया जाता है निशुल्क उपचार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > लोगों के लिए वरदान साबित हो रही सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा… घर द्वार पर किया जाता है निशुल्क उपचार
healthhimachal

लोगों के लिए वरदान साबित हो रही सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा… घर द्वार पर किया जाता है निशुल्क उपचार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/07 at 4:29 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई गई सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 14 अप्रैल 2018 को संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेदकर जयंती पर एक नई सोच के साथ शुरू की गई इस मोबाईल सेवा के माध्यम से बीते 5 वर्षों में अभी तक साढ़े 8 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनके टेस्ट और दवाईयां भी निशुल्क बांटी जा चुकी हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयास संस्था के साथ मिलकर चला रखी है यह सेवा

प्रयास संस्था के साथ मिलकर यह सेवा पहले मात्र तीन मोबाईल वैन के साथ शुरू की गई थी, लेकिन आज इस काफिले में 32 मोबाईल वैन शामिल हो चुकी हैं। प्रदेश के 8 जिलों में यह सेवा चल रही है । जिसमें मंडी जिला के धर्मपुर और जोगिंद्रनगर क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस मोबाईल सेवा के शुरू होने के बाद से लोगों को जहां घर द्वार पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं वहीं, अभी तक लोगों के 40 से 50 करोड़ रूपयों की बचत भी हुई है। हमें इस बात का संतोष है कि हम लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं दे पा रहे हैं।

निशुल्क होते हैं 40 टेस्ट, दवा भी मिलती है फ्री

सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीणों को डॉक्टर, टेस्ट और दवा की निशुल्क सुविधा घर द्वार पर मुहैया करवाने की एक मुहीम है। वैन का पहले ही रूट चार्ट बना दिया जाता है और उसी के तहत ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी जाती है। निर्धारित समय पर यह वैन गांव पहुंचती है और डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें मौके पर निशुल्क दवाईयां भी वितरित करते हैं। इस वैन में 40 प्रकार के खून व अन्य प्रकार के टेस्ट भी मौके पर ही निशुल्क किए जाते हैं। वहीं, ग्रामीणों ने इस मोबाईल स्वास्थ्य सेवा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिलता है। ग्रामीणांे का कहना है कि उन्हें अब अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ते और घर द्वार पर ही यह सेवा हासिल हो जाती है। इसके लिए ग्रामीण हृदय से अनुराग ठाकुर का आभार जताते नहीं थकते।

निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि यह मोबाईल सेवा एक ऐसी सोच को दर्शाती है जो किसी भी जनप्रतिनिधि की अपनी जनता के प्रति होनी चाहिए। लोगों की स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरत को पूरा करने की दिशा में यह बेहतरीन और प्रशंसनीय प्रयास साबित हुआ है। उम्मीद की जानी चाहिए कि अन्य जनप्रतिनिधि भी इस सोच के साथ अपने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नया और हटकर करने का प्रयास करेंगे।

TAGGED: Mandi MP mobile health service
Chandrika January 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लारजी पॉवर हाउस में प्रवेश के लिए बनेगी टनल… मुख्य द्वार को किया जाएगा बंद
Next Article मनाली की निशा ठाकुर बनी विंटर क्वीन 2024.. कोहिनूर सरकेक फर्स्ट रनरअप तो भव्या बनी सेकेंड रनरअप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?