By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लारजी पॉवर हाउस में प्रवेश के लिए बनेगी टनल… मुख्य द्वार को किया जाएगा बंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लारजी पॉवर हाउस में प्रवेश के लिए बनेगी टनल… मुख्य द्वार को किया जाएगा बंद
himachalNews

लारजी पॉवर हाउस में प्रवेश के लिए बनेगी टनल… मुख्य द्वार को किया जाएगा बंद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/07 at 10:28 AM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-थलौट स्थित लारजी पॉवर हाउस में प्रवेश के लिए एक टनल बनाई जाएगी और यह टनल पावर हाउस के मौजूदा प्रवेश द्वार से काफी ज्यादा उंचाई से बनाने का निर्णय लिया गया है। ताकि भविष्य में यदि कभी ब्यास नदी का जलस्तर बढ़े और पानी अपना विकराल रूप दिखाकर तांडव करे, तो भी पावर हाउस को किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंच सके। इस दिशा में बिजली बोर्ड के जनरेशन विंग ने कार्य करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि बीते साल 9 और 10 जुलाई की भारी बारिश से ब्यास नदी का पानी लारजी पावर हाउस में घुस गया था। इस कारण 126 मेगावॉट की यह जलविद्युत परियोजना पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और अभी तक दोबारा बहाल नहीं हो पाई है। बिजली उत्पादन ठप्प होने के कारण अभी तक बोर्ड को 415 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है जबकि बहाली के लिए 185 करोड़ की धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। कुल मिलाकर अभी तक 600 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

बिजली बोर्ड जनरेशन के चीफ इंजीनियर संजय कौशल ने दी जानकारी

बिजली बोर्ड के जनरेशन विंग के चीफ इंजीनियर संजय कौशल ने बताया कि भविष्य में पावर हाउस को दोबारा ऐसा नुकसान न हो, इसके लिए लारजी पावर हाउस में प्रवेश के लिए एक टनल बनाने की योजना बनाई गई है। अभी जो मुख्य द्वार है उसे हाईड्रोलिक तकनीक के साथ बंद कर दिया जाएगा और उससे अधिक उंचाई पर प्रवेश के लिए एक टनल बनाई जाएगी। प्राकृतिक आपदा का खतरा होने पर इस हाईड्रोलिक द्वार को बंद कर दिया जाया करेगा और टनल के माध्यम से अंदर आना-जाना रहेगा। पावर हाउस के दोबारा शुरू हो जाने के तुरंत बाद टनल बनाने के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।संजय कौशल ने बताया कि 126 मेगावॉट के इस पारव हाउस में 42-42 मेगावॉट के तीन यूनिट हैं। एक यूनिट को बाकी दो यूनिटों से कलपुर्जे निकालकर 15 जनवरी तक बिजली उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। 42 मेगावॉट की एक यूनिट शुरू हो जाने से रोजाना 8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। जबकि बाकी दो यूनिटों को अप्रैल और मई महीने तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नए पुर्जे मंगवाए जा रहे हैं। तीनों यूनिट जब शुरू हो जाएंगी तो फिर 22 लाख यूनिट से ज्यादा का बिजली उत्पादन रोजाना हो पाएगा।

TAGGED: main gate, Mandi Larji Power House
Chandrika January 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article क्रिप्टोकरेंसी ठ+गी मामले में धनोटू थाना में 4 लोगों के खिलाफ FIR…पैसा दोगुना करने का दिया था झांसा
Next Article लोगों के लिए वरदान साबित हो रही सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा… घर द्वार पर किया जाता है निशुल्क उपचार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?