By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सांसद सुरेश कश्यप ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी ह+मला… कहा समझ से परे कांग्रेस का व्यवस्था परिवर्तन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सांसद सुरेश कश्यप ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी ह+मला… कहा समझ से परे कांग्रेस का व्यवस्था परिवर्तन
himachalpolitical

सांसद सुरेश कश्यप ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी ह+मला… कहा समझ से परे कांग्रेस का व्यवस्था परिवर्तन

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/15 at 5:29 PM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार -भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर जुबानी ह+मला किया है । कश्यप ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर एक नई ईंट प्रदेश में नहीं लगा पाई है । सुरेश कश्यप नाहन में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे।

6 महीने में विकास के नाम पर नही लगी एक भी
ईंट

युवा उत्सव में सिरमौर जिला के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुतियां दी । प्रतिभागियों के लिए पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। सुरेश कश्यप ने कहा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 6 माह का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद भी विकास का कोई एक कार्य प्रदेश की सरकार शुरू नहीं कर पाई है ।सुरेश कश्यप ने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाने काम प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री कर रहे है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हर तीसरे दिन प्रदेश के मंत्री व खुद मुख्यमंत्री बुके देकर केंद्र में खड़े होते है तो फिर क्यों केंद्र से ग्रांट लेकर नही आ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता व मंत्री केंद्र सरकार द्वारा ग्रांट कम करने की बात कह रहे हैं, जो सही नहीं है । नियमों के आधार पर सभी राज्यों को समान रूप से ग्रांट दी जा रही है।

आर्थिक बदहाली का रोना रो रही राज्य सरकार

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय में हिमाचल प्रदेश स्पेशल कैटगरी स्टेट की सूची से हटा दिया गया था जिसे मोदी सरकार ने बहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा की अटल बिहारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को इंडस्ट्रियल पैकेज दिया था जिसकी कांग्रेस ने अवधी घटा दी । उन्होंने कहा कि आज भी हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिस पर करोड़ों रुपए के बजट खर्च किए जा रहे हैं ।पिछले 6 माह में भी करोड़ों का बजट इन योजनाओं पर खर्च किया गया है । उन्होंने कहा कि झूठी गारंटीयां देकर सता में पहुंची कांग्रेस अब बजट का रोना रो रही है और कांग्रेस को गारंटी देने से पहले यह सब सोचना चाहिए था । उन्होंने कहा कि 6 महीने में एक भी गारंटी कांग्रेस की पूरी नहीं हुई है ।

चंबा प्रकरण को लेकर सरकार अपना रही ढुलमुल रवैया

4 चंबा हत्या कांड प्रकरण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि चंबा में सामने आई घटना यह दर्शाती है कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है । इस मामले को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार को इस प्रकरण को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए । देव भूमि हिमाचल प्रदेश में इस तरीके की घटना घटित होना बेहद शर्मनाक है।

TAGGED: Nahan BJP MP suresh kashyap
Chandrika June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article OPS का लाभ न मिलने से नाराज बिजली बोर्ड के कर्मी, विद्युत बोर्ड मुख्यालय का करेंगे घेराव
Next Article किन्नौर ज़िला में खराब मौसम के चलते अलर्ट जारी, बारिश बर्फबारी की जताई गई हैं संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?