अनिल कुमार,किन्नौर: पूर्व प्रदेश भर में बीते कल से मौसम खराब बना हुआ हैं। ऐसे में प्रदेश में कुछ स्थानों पर जहां बारिश हो रही हैं, तो वहीं जनजातीय जिला किन्नौर में बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई हैं। जनजातीय जिला किन्नौर में 2 दिनों से मौसम खराब बना हुआ है और आज खराब मौसम के चलते ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो चुका हैं।
ख़राब मौसम को देखते हुए किन्नौर प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को ऊंची पहाड़ियों ओर जिला किन्नौर के नदी नालों के समीप न जाने का आग्रह किया हैं। जिला किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के दौरान नदी नालों में गलेशियर व निचले क्षेत्र में बारिश के चलते बाढ़ का खतरा लगातार बना रहता हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने जिला किन्नौर के लोगों को मौसम अनुकूल होने तक सफर करने से परहेज करने का आग्रह किया हैं।
किन्नौर जिला बारिश को लेकर संवेदनशील हैं। यहां बारिश होने से च निचले क्षेत्रों में पहाड़ों से भूस्खलन व चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता हैं। ऐसे में प्रशासन खराब मौसम को देखते हुए यहां लोगों को सावधान रहने की सलाह देता हैं।
जिला किन्नौर में गुरुवार को अधिक मौसम खराब होने के चलते प्रशासन की ओर से एडवाइजरी में तूफान आने की भी संभावना जताई गई हैं। ऐसे में जिला किन्नौर के लोगों को ऊंची पहाड़ियों और खासकर भेड़ पालक व ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं।
