राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मुकेश अग्निहोत्री पहली बार अपने गृह जिला ऊना पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर था। अपने नेता को देखने सुनने के लिए काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश के सीमा द्वार पर पहुंचे।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने जीत के लिए और कांग्रेस का समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश की राजनीति के इतिहास में किसी भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दोनों के पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुने जाने को बड़ी उपलब्धि बताया। मुकेश ने इस दौरान पूरे प्रदेश के संतुलित विकास का दावा किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से पिछले 6 महीने में घोषित किए गए विकास कार्यों की पुनः समीक्षा किए जाने की बात कही। उन्होंने फिलहाल सरकार के शासनकाल में होने की बात कहते हुए कैबिनेट बनते ही ओपीएस सहित सभी चुनावी वादों को पूरा किए जाने का भरोसा दिया ।
मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए बीजेपी नेताओं में नेता विपक्ष बनने के लिए दौड़ लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने फिलहाल सरकार के बनने के कुछ दिन होने का हवाला देते हुए निकट भविष्य में चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का दावा किया।
उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी पर आईपीएच की पाइपों के सहारे सत्ता में वापसी किए जाने का सपने देखे जाने की बात कहते हुए तंज कसा। उन्होंने चुनावी वायदों को पूरा किए जाने से पहले सरकार को एक्शन में लाने के लिए रफ्तार पकड़े जाने की बात कही। मुकेश ने कबिनेट विस्तार का सर्वाधिकार मुख्यमंत्री के पास सुरक्षित होने की बात कही और इसके लिए हाईकमान से विचार विमर्श किए जाने का दावा किया।
