विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रिंसिपल एडवाइजर राम सुभाग सिंह ने हाजिरी भरी। मंदिर पहुंच कर उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहन कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर के पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा। वहीं मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से माता का सरोपा और माता की फोटो उन्हें को भेंट स्वरूप दी गई।
इस मौके पर एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं मंदिर न्यास की ओर से मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह पटियाल,वित्त एवं लेखाधिकारी शमी राज,मंदिर एसडीओ आरके जसवाल,मंदिर क्लर्क डीजे आदि उपस्थित रहे।
अनौपचारिक बातचीत में प्रिंसिपल एडवाइजर राम सुभाग सिंह ने कहा कि आज मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरने आए थे। मां के दरबार में हाजिरी भरी और माथा टेका। बता दें कि राम सुभाग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व सरकार में मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।
