राहुल चावला,धर्मशाला: जिला कांगड़ा में दूसरे लोगों के आईडी प्रूफ पर मल्टी सिमकार्ड जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला कांगड़ा में 5 पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब पुलिस जांच कर रही है कि किस सिम विक्रेता की ओर से दूसरों के आईडी प्रूफ पर मल्टी सिमकार्ड बेचे गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से एक शिकायत पत्र मिला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगामी प्रक्रिया अमल में लाई हैं। पुलिस जांच कर रही है कि दूसरे लोगों के किन आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करके मल्टी सिमकार्ड इश्यू किए गए हैं। इश्यू किए गए सिमकार्ड की संख्या कितनी हैं?
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय शिमला से एक शिकायत पत्र मिला हैं। इस शिकायत पत्र में बताया गया है कि दूसरे लोगों के पहचान पत्रों का प्रयोग करके मल्टी सिमकार्ड इश्यू किए गए हैं, जिस पर मामले दर्ज किए गए हैं। जिन पुलिस थाना क्षेत्रों के तहत इस तरह के सिमकार्ड इश्यू करने की सूचना मिली हैं,उन पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
धर्मशाला, गगल, नगरोटा बगवां, बैजनाथ, कांगड़ा पुलिस थाना में दर्ज हुई हैं एफआईआर
एएसपी ने बताया कि जिला कांगड़ा में पुलिस थाना धर्मशाला, गगल, नगरोटा बगवां, बैजनाथ और कांगड़ा में एफआईआर दर्ज की गई हैं। अभी इस संदर्भ में सिर्फ एफआईआर दर्ज की हैं, बाकी जांच जारी हैं। दूसरे लोगों के किन दस्तावेजों के आधार पर मल्टी सिमकार्ड इश्यू किए जा रहे हैं, इस बारे में जांच की जा रही हैं। यही नहीं किस विक्रेता की ओर से किसी अन्य के नाम पर सिमकार्ड जारी किए गए, इसकी भी जांच की जा रही हैं।
