राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में पूर्व सैनिक अपनी पेंशन में विसंगतियों को लेकर आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर हो गए हैं। अपनी इस मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल ऊना में भी की। पूर्व सैनिक अपनी पेंशन में विसंगतियां होने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं पूर्व सैनिकों के अनुसार कुछ सुविधा भत्तों में भी सेना में अफसरों और जवानों के बीच काफी अंतर हैं , जबकि दोनों एक ही स्थान पर एक ही समय पर ड्यूटी देते हैं।
पूर्व सैनिकों ने सरकार के विरोध में नहीं होने का दावा भी किया , लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपनी पेंशन में चल रही कुछ विसंगतियों को दूर किए जाने की सरकार से मांग उठाई हैं । सरकार से जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाकर पैशन विसंगति को दूर किए जाने और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए भी कार्य किए जाने की मांग भी पूर्व सैनिकों ने उठाई हैं।
