संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस ज़िला नूरपुर के तहत आने वाले क्षेत्र में न+शा तस्क+र समाप्ति के दौर पर हैं। यह बात रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने प्रेसवार्ता के मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय हिमाचल सरकार को जाता है और नूरपुर पुलिस जिला में तैनात युवा पुलिस टीम को जाता हैं जिसका नेतृत्व ज़िला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन कर रहे है जो कि बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा की नूरपुर में तैनात युवा पुलिस अधिकारी डीएसपी नूरपुर एसएचओ नूरपुर के बेहतर समन्वय से न+शे के तस्क+रों पर अधिकतर अंकुश लग चुका हैं जिसके लिए नूरपुर ज़िला पुलिस बधाई की पात्र हैं।
सीमावर्ती क्षेत्रों में एसपी ने मुस्तैदी से चौकसी बरती है जिस कारण न+शा तस्क+रों में घबराहट हैं
