Shimla,20 July : हेल्प हिमाचल ट्रस्ट ने रविवार को सत्संग भवन, संजौली में एक बहुविशेषज्ञ (मल्टीस्पेशलिटी) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, शिमला के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की निशुल्क जांच की।
इस शिविर में कार्डियोलॉजी, ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, बाल रोग, फिजियोथेरेपी और त्वचा रोग जैसे क्षेत्रों के डॉक्टर मौजूद रहे। कार्डियो के जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. नेगी ने भी मरीजों की जांच की। शिविर के दौरान ईसीजी सहित कई अन्य टेस्ट भी निशुल्क किए गए।सुबह 10:00 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ और शाम तक लगभग 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
हेल्प हिमाचल ट्रस्ट की संयोजिका कुसुम जनारथा ने बताया, “इस निशुल्क शिविर का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जो किसी कारणवश अस्पताल जाकर जांच नहीं करवा पाते। इस तरह के शिविरों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी रोगों के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहें और ज़रूरतमंद लोग अपनी जांच करवाकर लाभ उठा सकें।
