शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शिमला शहर में 5 वर्षा शालिका को नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने जनता को समर्पित कर दिया है।बुधवार को महापौर ने विकास नगर में दो न्यू शिमला में दो और कनलोग में एक वर्षाशालिका का उद्घाटन किया।इस मौके पर नगर निगम की उपमहापौर उमा कौशल ओर स्थानीय पार्षद भी मौजूद रही।एक वर्षा शालिका के निर्माण पर सात लाख का खर्च आया है।इसके अलावा शिमला शहर में 6 वर्षाशालिका को जल्द निर्माण करने की बात भी महापौर सुरेंद्र चौहान ने कही।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पार्षदों के आग्रह पर विकासनगर में 2 वर्षा शालिका बनाई गई है इसके अलावा न्यू शिमला में दो और कनलोग में एक वर्षा शालिका जनता को समर्पित कर दी है।इसके अलावा रामनगर टूटीकंडी, संकट मोचन और तारा देवी में भी वर्षा शालिकाओं का निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
