By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, दुकानदारों का सामान होगा जब्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, दुकानदारों का सामान होगा जब्त
himachalNews

त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, दुकानदारों का सामान होगा जब्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/17 at 5:16 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है। निगम ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दुकानों के शटर के आगे किसी भी तरह का सामान रखकर रास्ते पर कब्जा न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमण में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी जब्त किया जाएगा। निगम का उद्देश्य बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुचारू आवाजाही की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान सजाने और रास्तों पर अतिक्रमण करने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है। बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के लिए पांच कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम रोजाना सुबह और शाम बाजारों का निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करेगी।

फायर हाइड्रेंट के आसपास भी हटेगा अतिक्रमण

नगर निगम की ओर से बाजारों में स्थापित फायर हाइड्रेंट पॉइंट के आसपास भी विशेष रूप से जांच की जाएगी। इन स्थानों पर किसी तरह का अतिक्रमण पाए जाने पर उसे हटाया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को पानी भरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों का मानना है कि आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान फायर हाइड्रेंट तक पहुंच आसान होना बेहद जरूरी है। इसलिए इन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्राथमिकता में शामिल है।

दुकानदारों से सहयोग की अपील

नगर निगम हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा ने कहा कि सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के शटर के आगे सामान न रखने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से नगर निगम का सहयोग करने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। निगम की टीम नियमित निरीक्षण करेगी और जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: Hamirpur municipal corporation
Chandrika October 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बागी में 19 लाख से बना पशु औषधालय जनता को समर्पित, 193 सड़कों को मिली मंजूरी
Next Article वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी चौक पर की नारेबाजी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी चौक पर की नारेबाजी

Ago

बागी में 19 लाख से बना पशु औषधालय जनता को समर्पित, 193 सड़कों को मिली मंजूरी

Ago

गांधी चौक पर आधी रात युवाओं का हुड़दंग, CCTV में कैद हुई घटना

Ago

महाजन ने चमेरा-दो परियोजना में विकास कार्यों की समीक्षा की, दिव्यांग बच्चों के लिए मोबाइल थेरेपी वैन शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?