सोलन/योगेश शर्मा – अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए अब नगर निगम सोलन शहर में छोटी गाड़ियां चलाएगा। इसके माध्यम से अतिक्रमण पर नकेल कसी जाएगी ।सोलन शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को लेकर लगातार नगर निगम के कर्मचारी बाजारों में आकर कार्रवाई करते हैं लेकिन समस्या वैसी की वैसी ही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा छोटी गाड़िया को अतिक्रमण दूर करने के लिए चलाया जाना है।नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने बताया कि सोलन शहर में लगातार अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रहे हैं । ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के कर्मचारी सोलन शहर में अतिक्रमण हटाने तो जाते हैं लेकिन उनकी गाड़ी गुजरने के बाद ही दोबारा से दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं। ऐसे में नगर निगम की गाड़ी बार-बार शहर के भीतर नहीं गुजर पाती है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर एक छोटी गाड़ी नगर निगम की ओर से अब ली जा रही है । जिसका टेंडर कॉल किया गया है उन्होंने कहा कि इस गाड़ी के माध्यम से अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। जहां गलियां तंग है वहां पर भी यह छोटी गाड़ी जाकर अतिक्रमण को हटा सकती है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान रास्ते पर सजाते हैं और अपने दुकान के बाहर कुछ खाली पड़ी जगह पर भी किराए पर रेहडी लगाने के लिए लोगों को देती हैं जो कि अतिक्रमण को बढ़ावा देती है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार दुकानदारों से अपील कर रहा है कि अतिक्रमण को बढ़ावा न दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अप्रिय घटना घटती है या फिर बाजार से एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की गाड़ी गुजरनी हो तो शहर के भीतर गाड़ियां नहीं गुजर सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को दूर करने के लिए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
