बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – एम्स बिलासपुर के समीप भराड़ी में मिनी बस अड्डा बनाने के बजाए सरकार फोरलेन पर कोठीपुरा के समीप बस अड्डा बनाए तो इसका लाभ कई पंचायत के लोगों को मिलेगा।यह बात नगर परिषद बिलासपुर अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, नोनी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत, पूर्व प्रधान कोठीपुरा नंदलाल, प्यारे लाल सहित अन्य लोगों ने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को सौंपे ज्ञापन में कही है ।
कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि भराड़ी में मिनी बस अड्डा बनाने को लेकर उपयुक्त भूमि भी नहीं है। जिसके चलते कोठीपुरा के समीप बस अड्डा बनाया जाए।उन्होंने कहा कि इस ओर प्रशासन को भी उचित कदम उठाने चाहिए। उक्त लोगों ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं।
