बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -जिला बिलासपुर के पहाड़ी क्षेत्रों पर सुबह से फिर मौसम ने करवट ली है ।गहरी धुंध, तेज ठंडी हवाएं और बारिश की बौछारो ने मानो गर्मी में सर्दी का एहसास हो ।
जिला बिलासपुर के पहाड़ी क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में जहां पर गत रात से ही तेज बरसात, गहरी धुंध और ठंडी तेज हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह से सर्द हो चुका है । पिछले 2 दिनों से काफी गर्मी थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली है और फिर से मौसम काफी सुहावना हो गया है । हालांकि शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आजकल गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं । पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पूजा के लिए पहुंच रहे हैं । सुहावने मौसम का श्रद्धालु भी आनंद ले रहे हैं, हालांकि विजिबिलिटी कम है और गाड़ियों को चलाने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।
