राकेश, ऊना: ऊना के संस्थापक बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव को लेकर ऊना में सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन में सैकड़ों की तादात में श्रद्धा का सैलाब सड़कों पर उमड़ा। नगर कीर्तन में घोड़ा सवार व गतका पार्टी ने अपने करतब दिखाए। इस नगर कीर्तन की शोभा देखते ही बनती थी।
इस अवसर पर ऊना शहर गुरु नगरी की तरह दिख रहा था। गुर की वाणी से ऊना शहर का माहौल रागमय बन गया। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वज्योत बेदी ने इस मौके पर इस जन्मदिवस को मनाए जाने को लेकर सभी की बधाई दी। उन्होंने कहा की इस मौके पर आपसी भाई चारे का संदेश जाएंगे
