अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर के गांधी चौक में सोमवार को हिमाचल भवन एवं सडक़ निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) ने प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिक कल्याण बोर्ड से लाखों मजदूरों को बाहर करने व मजदूरों के लाभ रोकने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में भोटा चौक हमीरपुर से लेकर गांधी चौक हमीरपुर तक सैंकड़ों सीटू कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने लगातार एक के बाद एक नोटिफिकेशन जारी करके प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिलने वाले लाभों को रोक दिया है व पंजीकरण व नवीनीकरण का काम भी बंद कर दिया हैं। जिन मजूदरों को सात-आठ वर्षों से पेंशन मिल रही थी, उसे भी बंद कर दिया गया हैं। यह मजदूरों के साथ सरासर धोखा हैं। जहां एक तरफ सरकार बड़े बड़े वायदे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ गरीब मेहनतकश लोगों को मिलने वाले लाभों को बंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार मजदूरों के नवीनीकरण, पंजीकरण व रोके गए लाभ को जारी नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले समय में यह और भी तेज होगा।
में गूंजा आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा, सीएम बोले 750 रुपए बढ़ाया गया आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम ने की मास्क पहनने की अपील।
