राहुल चावला,धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला के मर्ज एरिया में बने पीजी और व्यवसायिक परिसरों पर नगर निगम ने प्रोपर्टी टैक्स का बोझ डाल दिया हैं। सोमवार को नगर निगम धर्मशाला के जनरल हाउस में इस फैसले को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया हैं। नगर निगम की ओर से अब तक फरसेटगंज, भागसूनाग, कश्मीर हाउस,कोतवाली बाजार, सचिवालय, रामनगर, श्यामनगर, खजांची मोहल्ला और खेल परिसर वार्ड के आधे क्षेत्र से टैक्स बसूल किया जाता हैं।
वहीं निगम की ओर से मर्ज एरिया में प्रोपर्टी टैक्स लगाने को बड़ोल, दाड़ी, कंड, सिद्धप़ुर,सिद्धवाड़ी ओर खनियारा में सर्वे प्रकिया पूरी का जा रही है, लेकिन सोमवार को हुए नगर निगम के मासिक जनरल हाउस में निगम की ओर से मर्ज एरिया में पीजी और व्यवसायिक परिसरों में प्रोपर्टी टैक्स लगाने को मुहर लगा दी गई हैं।
