By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौणी विवि के वैज्ञानिक उत्कृष्ट युवा शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौणी विवि के वैज्ञानिक उत्कृष्ट युवा शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित
himachal

नौणी विवि के वैज्ञानिक उत्कृष्ट युवा शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/14 at 10:33 AM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के फल विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रमोद शर्मा को उत्कृष्ट युवा शोधकर्ता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। हाल ही में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित सतत कृषि पर 7वें एशियाई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘पीजीपीआर में ये पुरस्कार उन्हें दिया गया है। इस सम्मेलन का विषय फसल उत्पादकता और सुरक्षा में सुधार के लिए लाभकारी सूक्ष्मजीवों के साथ कृषि’ रहा।

सम्मेलन का उद्घाटन मलेशिया के कृषि और खाद्य उद्योग मंत्री वाईबी दातुक सेरी डॉ. रोनाल्ड कियांडी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ एमएस रेड्डी ने किया। सम्मेलन के दौरान सोसायटी ने डॉ शर्मा की सेवा, वैज्ञानिक नवाचारों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के आधार पर इस पुरस्कार से उन्हें नवाजा। दुनिया भर के 65 देशों के 175 से अधिक वैज्ञानिकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान डॉ. शर्मा को ‘स्ट्रॉबेरी के उत्पादन पर जिंक नैनो-फर्टिलाइजेशन और जिंक सोल्यूबिलाइजिंग पीजीपीआर का प्रभाव’ नामक शोध पत्र पर मौखिक प्रस्तुति के लिए ‘प्रशंसा पत्र’ से भी सम्मानित किया गया। इस शोध पत्र पर डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नवीन चंद शर्मा, डॉ डीपी शर्मा, सिमरन सैनी, दिव्या जोशी और डी बालचंदर ने कार्य किया है।

इस सम्मेलन में उन हालिया वैज्ञानिक खोजों को शामिल किया गया, जो भविष्य में राइजोस्फेयर माइक्रोबायोम अनुसंधान सहित लाभकारी रोगाणुओं की भूमिका को कृषि अनुसंधान के लिए नए द्वार खोलने के रूप में महत्वपूर्ण हैं। पीजीपीआर पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाले राइजोस्फेयर बैक्टीरिया हैं जिनकी पौधों की वृद्धि के लिए फलों की खेती में व्यापक स्वीकार्यता है। नौणी विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ प्रमोद शर्मा को उनके प्रयासों और इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस मौके पर विवि के स्टाफ और छात्रों ने भी डॉ. शर्मा को बधाई दी।

TAGGED: Nauni University honored, solan, Young Researcher Award
admin September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बद्दी में हुई युवा कांग्रेस दून कार्यकारिणी की बैठक
Next Article नाहन कांग्रेस पार्टी से तीसरे टिकट के दावेदार जुटे डोर टू डोर चुनाव प्रचार में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?