बीबीएन : जगत सिंह – कहने को तो प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी नालागढ़ है और यहां पर देश के नामी-गिरामी कंपनियों ने अपने उद्योग लगाए हैं । यहीं से ही प्रदेश सरकार के खाते में टैक्स के रूप में करोड़ों रुपया जमा होता है, लेकिन बावजूद इसके भी क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
नालागढ़- बद्दी नेशनल हाईवे 105 की बात की जाए तो सालों से इस मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है और सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं । गड्ढों के कारण आए दिन यहां पर सड़क हादसे होते हैं । 2005 से लेकर अब तक की बात की जाए तो सैकड़ों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवा चुके हैं । वहीं आज भी यह स्थिति बनी हुई है कि यहां सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। हालांकि सरकार द्वारा एनएच 105 के फोरलेन करने को लेकर काम शुरू करवा दिया गया है, लेकिन बावजूद इसके जिस जगह पर सड़क है उस सड़क की अभी भी मरम्मत नहीं हो पा रही है और आलम ज्यों का त्यों बना हुआ है । क्षेत्र के लोगों और उद्योगपतियों और कामगारों को नालागढ़ से बद्दी जाने के लिए घंटों का समय लग जाता है । जिसके चलते वह प्रतिदिन अपने कामों से लेट हो जाते हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है
एसपी बद्दी मोहित चावला से बातचीत की तो उनका कहना है कि फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका काम 2024 के अंत तक पूरा होगा । उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पेट्रोलियम टीम ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस बद्दी की कई टीमें मौजूद रहती है । उन्होंने कहा कि सड़क पर गड्ढों के कारण ट्रैफिक को भी फर्क पड़ता है । इन गड्ढों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई बार मुरम्मत के लिए बोला भी गया है।
