नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ के तारा देवी रोड़ पर मोबाइल स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान तेजिंद्र सिंह निवासी बरूणा, संजीव कुमार व हिमांशु सिकंदर निवासी भोगपुर तहसील नालागढ़ से हुई।
नालागढ़ पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि मोबाइल स्नेचिंग के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी किया मोबाइल भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की आगामी तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि आरोपी कहां-कहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
