By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार के बजट में बदले गए योजनाओं के नाम: गोविंद ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार के बजट में बदले गए योजनाओं के नाम: गोविंद ठाकुर
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार के बजट में बदले गए योजनाओं के नाम: गोविंद ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/03/18 at 11:00 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- हिमाचल में कांग्रेस सरकार कह रही हैं कि वो राज नही व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं लेकिन बजट में जो बातें कही गई हैं। इससे पता चलता है कि यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है। यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन हैं और प्रदेश के कल्याण के लिए कोई बात नजर नहीं आती हैं। ये बात पूर्व
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार जनता पर डाल रही टैक्स का बोझ

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी ,जिसमें कहा गया था पहली कैबिनेट में ओपीएस दी जाएगी। लेकिन अभी तक उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया हैं और कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा काटा जा रहा है। तो कांग्रेस कैसे कह सकती हैं कि पहली गारंटी पूरी हो गई हैं। जब तक इसका प्रारूप तैयार नहीं होगा तब तक कोई भी बात को पूरा नहीं कहा जा सकता है। वही, सोशल मीडिया में कुल्लू के कांग्रेस के नेता का वीडियो चल रहा है कि हर घर में सभी महिलाओं को 15_15 सौ रुपए दिए जाएंगे। जबकि बजट में 2 लाख 31 हजार महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे लेकिन उसमे कौन कौन महिलाएं शामिल होंगी। उसका कोई पता नहीं है। बजट में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है, लेकिन वो रूटीन की बाते हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग में 5 हजार युवाओं को जो नौकरी देने की बात कही गई है। वो पूर्व भाजपा सरकार में ही तय हो गया था और कांग्रेस उसी काम को आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा अटल आदर्श स्कूल खोलने का काम पूर्व बीजेपी सरकार ने शुरू किया था। लेकिन अब कांग्रेस उसी योजना का नाम बदलकर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल रख दिया गया है। ऐसे में पूर्व बीजेपी सरकार की योजनाओं के नाम बदले गए हैं और उन्हीं योजनाओं का नाम बदलकर कांग्रेस सरकार आज जनता को भ्रमित कर रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। शराब के दाम बढ़ने से दूसरे प्रदेश से शराब की तस्करी होगी और इससे राजस्व को घाटा ही होगा। पर्यटकों के हिमाचल प्रवेश पर भी टैक्स में बढ़ोतरी की गई हैं और प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय पर इसका बुरा असर होगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोई नया कार्य शुरू नहीं किया है और बजट में उन्होंने नया का दिया है। उस पर सरकार को बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर जो सब्सिडी की बात कांग्रेस सरकार कर रही है वो केंद्र सरकार के द्वारा दी जानी है। इसमें कांग्रेस सरकार का अपना क्या योगदान है वो भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।

TAGGED: Kullu BJP minister Govind singh thakur
Chandrika March 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में मनाई गई समाजसेवी रोशन लाल पुरी की 15वीं जयंती,श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next Article बजट में हर वर्ग का रखा गया हैं ख़्याल, ऊना में बाईपास बनाने से ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?