अरविंदर सिंह,हमीरपुर:हमीरपुर शहर में दशकों तक समाज सेवा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय रोशन लाल पुरी की 15 वी जयंती पर उन्हें शहर वासियों ने श्रद्धांजलि दी। शनिवार को अस्पताल चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर शहरवासियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट रोहित शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रोशन लाल पुरी के समाज सेवा के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता हैं। उनकी बराबरी कभी नहीं की जा सकती हैं लेकिन उन्होंने समाज सेवा का जो मार्ग दिखाया था उस से प्रेरित होकर हम सब लोगों को इस पर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में उसे अपने सामर्थ्य के मुताबिक समाज सेवा करनी चाहिए। रोशन लाल पुरी को यही सच्ची श्रद्धांजलि भी हैं । स्वर्गीय रोशन लाल पुरी ने हमीरपुर में सर्वहित सुधार सभा का गठन किया था जो आज शहर में पिछले कई दशकों से समाज सेवा से जुड़े कई काम कर रहा हैं जिनमें अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों को रोजाना तीन वक्त का खाना उपलब्ध करवाना प्रमुखता से शामिल हैं। इस मौके पर पार्षद राजेश चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
