राकेश,ऊना: हिमाचल की कांग्रेस सरकार की ओर से शुक्रवार को अपना 2023-24 को लेकर वार्षिक बजट पेश किया गया। इस बजट को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने प्रतिक्रिया देते हुए सराहा हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के लिए व पूरे प्रदेश के लिए यह एक विकास व प्रगतिशील बजट है क्योंकि इस बजट में कुछ ना कुछ प्रावधान किया गया हैं। हर वर्ग का ध्यान बजट में रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में जिला ऊना में बाईपास बनाने की घोषणा की गई है क्योंकि ऊना, पंजाब के साथ सटा हुआ जिला है और यह पर ट्रैफिक से हमेशा लोगों को दो-चार होना पड़ता हैं। बाईपास बनने से ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया की गगरेट में मत्स्य पालन में ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कदम उठाने की बात बजट में रखी गई हैं। उन्होंने कहा है कि ऊना जिला कृषि प्रधान जिला है और सरकार ने ट्रैक्टर खरीद व अन्य कृषि उपकरणों को लेकर सब्सिडी की घोषणा की है इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बजट में मंधली लाठ्यानी पुल को लेकर भी घोषणा हुई है जोकि बरसों पुरानी लोगों की मांग है उसको भी इस बजट में पूरा करने की घोषणा की गई हैं। इसके साथ ही इस बजट में ऊना की आईटीआई में नए कोर्स को शुरू करने की घोषणा की गई है इससे आने वाले छात्रों को नई तकनीकी कीवशिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वातावरण को साफ रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी देने की भी घोषणा इस बजट में की गई हैं जो कि बेहद सराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा है कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर आगे लेकर जाएगा।
