शिमला,संजु चौधरी(TSN)-भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर मंडी के सुंदर नगर में भाजपा बैठक कर रही है,जहां पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गारंटियों सहित मंत्रियों में नाराजगी को लेकर निशाना साधा। जिस पर सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलटवार किया है और भाजपा नेताओं पर लोगों को भ्रमित करने के लिए बयान बाजी करने के आरोप लगाए हैं।
बिलासपुर में भाजपा विधायको ने बैठक कर जताई थी नाराजगी
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।भाजपा के संगठनात्मक चुनाव चल रहे है और नया अध्यक्ष बनेगा।इसको लेकर नेताओ पर दवाब साफ तौर पर नजर आ रहा है।अब अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए बयान दे रहे है।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी भाजपा के विधायक बिलासपुर में बैठक की थी,लेकिन ये अफवाह फैलाई जा रही है कि कांग्रेस नेताओ ने बैठक की थी जबकि ये भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर थी।
वही गारंटियों के आरोपो पर नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष दिल्ली के दवाब में गलत जानकारी दे रहे है और किसी भी राज्यो में जब चुनाव आते है तो बयानबाजी कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष जयराम खुद मुख्यमंत्री रहे है। वे अधिकारियों से जानकारी ले।कांग्रेस सरकार ने अपनी 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है,सबसे बड़े गारंटी ओपीएस देने का काम किया है। महिलाओं को 15 सौ रुपए दे रहे है। नेता प्रतिपक्ष लोगो को भर्मित करने का काम बन्द करे।
