मंडी,धर्मवीर(TSN)-बीती भाजपा सरकार में हिमाचल के सीएम रहे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा जनता को दी जाने वाली गारंटियों का दौर खत्म होना चाहिए। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों व निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं के लिए चुनाव आयोग को एक गाइडलाइन जारी करनी चाहिए। यह मांग जयराम ठाकुर ने मंडी में आयेाजित प्रेस वार्ता के दौरान उठाई है।पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग की इसी गाइडलान के तहत ही सभी नेता चुनाव लड़ने के बाध्य भी होने चाहिए। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जो गांरटियां दी थी उसे वो पुरा नहीं कर पाई है।जिस कारण आज प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरे देश भर में तमाशा बनकर रह गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार के मुखिया को भी जमकर घेरा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम कह रहे हैं नेता प्रतिपक्ष अपनी गद्दी बचाने में लगे हुए हैं।जबकि प्रदेश सरकार में कुर्सी सीएम सुखविंदर सिंह की ज्यादा हिलती हुई दिख रही है।भाजपा पर झूठ बोलने के आरोप लगान वाले सीएम खुद रोजाना नया झूठ बोल रहे हैं।जिस कारण आज उनके मंत्री व विधायक अपनी ही सरकार से नाराज चले हुए है और विरोध स्वरूप अलग अलग बैठकें कर रहें है।पिछले कल आनफ-फानन में बैठक कर सीएम कोे मंत्रियों को अपने घर बुलाना पड़ा।जिससे प्रतीत होता है कि कुर्सी सीएम सुक्खू की हिलती दिखाई दे रही है।
रोप वे के उदघाटन के लिए आपस में लड़ रहे सीएम व उनके मंत्री
वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज मंत्रियों व उनके बीच उदघाटन को लेकर भी लड़ाइयां चली हुई है।उन्होने मंडी जिला के पंहोह में प्रदेश के पहले रोप वे जिक्र करते हुए कहा कि 55 करोड़ की लागत से यह रोप वे बनकर तैयार हो गया है। लेकिन आपसी लड़ाई के करण इस रोपवे उद्घाटन लटका हुआ है।क्योंकि इस रोप वे का श्रेय कांग्रेसी नेता खुद लेना चाहते हैं,जबकि पूर्व भाजपा सरकार यह प्रोजेक्ट लेकर आई है।
