शिमला:संजु चौधरी (TSN)-राष्ट्रीय दृष्टिहीन(बेरोजगार)संघ ने बैकलॉग भरने व रोजगार मेले के तहत भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य सचिवालय शिमला के समीप जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।दृष्टिहीन संघ के सदस्यों ने सचिवालय के समीप लगभग 3 घंटे तक प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम किया। इस दौरान दृष्टिबाधित और पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की हुई।
एक महीने में मांगों को पूरा करने का मिला था आश्वासन
संघ के सदस्य राजेश ,लक्की व सुरेखा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से एक महीने में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था,लेकिन अब अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,अब उन्हें आंदोलन करते हुए 97 दिन हो गए हैं। सरकार की ओर से झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जो उनका बैकलॉग है तुरंत भर जाना चाहिए।यह बैकलॉग रोजगार रोजगार मेले का आयोजन कर भरा जाना चाहिए।सरकारी विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में जो बैकलॉग है वह भर जाए।संघ पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा और मांगे नही मानी तो आमरण अनशन पर भी वह जा सकते है। दिव्यांगजनों को रोजगार मुहैया करवाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष के बावजूद सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन मिला है। संघ पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें सरकार ने पूरी नहीं की तो आंदोलन को उग्र करेंगे।
