शिमला:संजु शर्मा (TSN)- वर्ष 2024 के बजट के लिए विधायक प्राथमिकता बैठक आज दूसरे दिन प्रदेश सचिवालय शिमला में जारी रही। विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन आज सुबह के सत्र मे कांगड़ा ,कुल्लू और किन्नौर जिला के विधायकों ने अपने क्षेत्र की बजट प्राथमिकताएं पेश की जबकि दोपहर बाद शिमला और मंडी के विधायकों ने बैठक में प्राथमिकताएं प्रस्तुत की ।
बैठक के बारे मे पत्रकारो से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हुई बैठक में विधायक कौन है अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं और विचारों को प्रस्तुत किया है, जिनमें से कई विचारों पर सरकार सहमत है और कई अन्य अच्छे विचारों को आने वाले बजट में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत होते हैं और उसी के आधार पर वे अपने विचार प्रकट करते हैं जिससे सरकार को बजट योजनाओं को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इसी दृष्टि से हर वर्ष बजट से पहले विधायक प्राथमिकता बैठक रखी जाती है जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी प्राथमिकताओं को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।
