शिमला:संजु चौधरी (TSN)-रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार को शिमला के ईद गाह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हिमाचल द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया.जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्टीय कार्यकारणी के सदस्य ओर हिमाचल प्रभारी डॉ असलम,भाजपा के शिमला शहरी के उम्मीदवार ओर सह प्रभारी लोकसभा संजीव सूद ओर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल शाह,शिमला जिला अध्यक्ष रहमान मुहमद मौजूद रहे।
डा. असलम ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी मेलजोल को बढ़ाने और खिदमत का महीना होता है। रोजा इफतारी में सभी धर्मों के लोगों को बुलाया जाता है और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की जाती है। देश में अमन चैन की फिक्र करने के लिए सभी लोग दुआ करते हैं।उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग को कांगे्रस हमेशा गुमराह करती रही है और यही कारण है कि आज कांग्रेस कहीं नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी सुक्खू सरकार से जनता परेशान है क्योंकि यह सरकार केवल पोस्टर वाली सरकार है न कि विकास की सरकार है। विकास केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है।शिमला में स्नेह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने व शाम को रोजा इफतारी के कार्यक्रम में ईदगाह में पहुंचे.इस मौके पर शिमला में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, पूर्व पार्षद संजीव ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह, महामंत्री इमरान खान समेत मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में मौजूद थे। ईदगाह में रोजा इफतारी का कार्यक्रम रखा गया था। इससे पूर्व डा. असलम ने नाहन में भी स्नेह संवाद कार्यक्रम में शिरकत की।
