मंजूर पठान,चंबा: पठानकोट से चंबा होते हुए भरमौर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए दुनेरा के पास कलवर्ट टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग गई थी। बता दे की भारी बारिश के चलते जमीन धंसने और कलवर्ट के टूटने से यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हुआ था और लगभग एक सप्ताह तक यह मार्ग बंद रहा।
मार्ग के बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा था क्योंकि चंबा से पठानकोट को जाने वाले लोगों को रही रूट सबसे नजदीक रहता हैं। जिस तरह से भारी बारिश के चलते यह रास्ता बंद हुआ था उसके बाद लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी लेकिन प्रशासन के सहयोग से इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोला गया है और जल्द ही आज शाम या कल सुबह तक बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए इस मार्ग को खोलने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बड़ी गाड़ियां भी इस मार्ग से होते हुए चंबा पहुंच सकें।
बता दें कि पर्यटन नगरी डलहौजी के लिए भी यहीं से पर्यटक आते हैं लेकिन जिस तरह से रास्ता बंद हुआ था उससे कहीं ना कहीं 1 सप्ताह तक पर्यटकों को भी पहुंचने में मुश्किल हुई है हालांकि अब रास्ता खोल दिया गया हैं। छोटे वाहनों के लिए तो गाड़ियां आ जा सकती है और लोग आराम से अपना सफर कर सकते हैं।
