नाहन : देवेंद्र कुमार – मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जिला सिरमौर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं । जिला के गांव अम्बोन पहुंचे मुख्यमंत्री ने भारी बरसात से क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया हैं ।
जल्द समाधान के लिए होगा चैनेलाइजेशन का कार्य
मीडिया से रूबरू हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गांव अम्बोन 1978 से लगातार धस्ता जा रहा हैं जिसका 55 सालों से कोई स्थायी समाधान नही निकाला गया हैं । यहां बरसाती नाला कई दशकों से लगातार भारी नुकसान पहुंचा रहा है । नाले के चैनेलाइजेशन करने समेत समस्या का स्थाई समाधान करने को लेकर सालों से कोई कार्य नही हुआ हैं । उन्होंने कहा कि नाले की चैनेलाइजेशन करने को लेकर वह स्वयं अध्ययन करवाएंगे और स्थाई समाधान किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि भारी बरसात से लोगों के कच्चे पक्के मकानों को भारी नुकसान हुआ है, नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा है । उन्होंने बताया कि प्रभावितों को अभी 10-10 हजार की फोरी राहत दी गई है । उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर एक प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचेगी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन काल में 50 से 55 वर्ष में यह आपदा पहली बार आई है । उन्होंने कभी ऐसी आपदा अपने जीवन काल में नहीं देखी है।
