कुल्लू: पैराग्लाइडिंग, स्काईडाइविंग की तरह अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौकीन है तो आपके लिए खास खबर है। कुल्लू जिला के पिरड़ी में 8वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी। इसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया। हालांकि पहले दिन बारिश के कारण यह प्रतियोगिता शुरू नहीं हो पाई थी। बता दें कि इसमें हिमाचल की चार टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। ब्यास नदी की जलधारा में देश के 250 राफ्टिंग खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। यह चैंपियनशिप 21 से 23 सितंबर तक ही होगी।
