बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला मुख्यालय पर देशभर के पेसापाला खिलाड़ी जुटेंगे। इसके लिए पेसापालो एसोसिएशन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक फरवरी से दो फरवरी तक खिलाडिय़ों के लिए प्रशिक्षण शिविर होगा। वहीं, दो फरवरी को हिमाचल की टीम चुनी जाएगी। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंगलवार को बिलासपुर में पेसापालो एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव दीपचंद ने विशेष रूप से शिरकत की। वहीं, इस दौरान अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश महासचिव दीपचंद ने बताया कि बिलासपुर में राष्ट्रीय सब जूनियर पेसापालो नेशनल खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12 राज्यों के करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। महिला और पुरूष वर्ग जूनियर वर्ग की यह प्रतियोगिता होगी। इससे पहले एक और दो फरवरी को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व हिम विकास महिला मंडल हरड़ी कोठी छकोह को संघ की ओर से सौंपा गया है।
