बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर नगर के लोअर मेन मार्केट में महर्षि वेद व्यास गऊ सेवा समिति के
तत्वावधान में गऊ पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर गऊशाला परिसर में गऊओं की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई तथा उन्हें भोग लगाया गया। गौर हो कि नगर के बीचों बीच स्थित यह गऊशाला ऐसा परिसर हैं जहां पर बेसहारा पशुओं को रखा गया है। जबकि किसी न किसी हादसे में घायल पशुओं का भी यहां विधिवत रूप से उपचार किया जाता है।
महर्षि वेद व्यास गऊ सेवा समिति के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास वर्तमान में कुल 132 पशु हैं। जिनमें से करीब तीस पशु विभिन्न रोगों से ग्रसित हैं। उन पशुओं का उपचार यहां पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय से चिकित्सकीय दल यहां पर आकर पशुओं का उपचार करता है। कई पशु स्वास्थ्य लाभ
लेकर ठीक भी हो चुके हैं। अशोक कुमार ने बताया कि हर साल चार बार महर्षि वेद व्यास गऊ सेवा समिति द्वारा गऊ पूजन कार्यक्रम होता है तथा वर्ष 2023 का यह पहला आयोजन था। इस अवसर पर मालपुड़े का अटूट लंगर भी लगाया गया । जिसमें सैंकड़ों गऊसेवकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
