राहुल चावला, धर्मशाला : वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के साथ मतदाताओं को मतदान के महत्व और सहभागिता को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से बीएड कॉलेज धर्मशाला में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की और उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलवाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया गया हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर धर्मशाला के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग महिला को भी निर्वाचन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया हैं। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग की ओर से पहली दफा वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने वाले युवकों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें उनके मतदान कार्ड वितरित किए गए।
