लसंजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण में हैं। इसी बीच कल 26 जनवरी से देश भर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा हैं जिसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में बताया जा रहा हैं। हिमाचल कांग्रेस में इस नए अभियान को लेकर काफी जोश हैं, यह अभियान पूरे देश में बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला पहुंचकर इस अभियान को बीजेपी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का अभियान बताया हैं।
अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 132 दिन पूरे हो गए हैं। इस यात्रा के संदेश को बूथ स्तर पर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की सरकार से जो विषमताएं देश में फेल रही हैं जो बांट कर राजनीति कर रहे हैं उसके बारे जनता को बताया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से देश के 10 लाख पोलिंग बूथ पर जाकर लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की दिल्ली की सरकार ने देश में समस्याएं खड़ी कर दी हैं। गरीबी, महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। देश की आर्थिक हालात खराब हो गए हैं।
मोदी सरकार ने 9 साल में 101 लाख करोड़ का कर्जा लिया हैं जो 2014 से पूर्व की सरकारों की ओर से लिए कर्ज से कई गुना ज्यादा हैं। मोदी ने कर्जा लेकर अपने मित्रों का कर्जा माफ किया हैं। गरीब किसान व छोटे व्यवसायी कोई मदद नहीं मिली। जीडीपी यानी डीजल,गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर ऐसा बता रहे हैं जैसे जीडीपी बढ़ा दिया हो। क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम ज्यादा हैं। महंगाई, बेरोजगारी पचास सालों में सर्वाधिक हैं। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि चीन आज गुस्ताखी कर रहा हैं। बॉर्डर पर क्लोनियां बना रहा हैं। सेना को बढ़ाए जा रहा हैं वहां भी यह सरकार फैली हुई हैं। इवेंट मैनेजमेंट करने में यह सरकार लगी हैं, उससे कहीं भी देश का सुधार नहीं हो रहा हैं। जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी काम करती थी उसी तरह आज बीजेपी केंद्र में काम कर रही हैं। इसी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की हैं। मोदी ने जो वादे किए वह एक भी पूरा नहीं हुआ इस यात्रा के बाद लोग जागृत हो गए हैं। प्रदेश ने अपना भविष्य चुन लिया हैं अब देश की बारी हैं।
