नालागढ़ : जगत सिंह – प्राकृतिक आपदा ने जहां पूरे हिमाचल में जमकर कहर ढाया है । वही बीबीएन के साथ लगते पहाड़ी हल्के में भी भारी तबाही मचाई है ।
बता दें कि नालागढ़ की बुवासनी पंचायत व साई पंचायत में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी भूस्खलन हुआ और पूरा पहाड़ धस गया । जिसमें चार गांव के लोगों के मकान पूरी तरह से टूट चुके हैं और जगह-जगह भूस्खलन के कारण जमीने भी धस गईं है।
इन चार गांव के 80 से ज्यादा परिवार और 1000 के करीब लोग अब बेघर हो चुके हैं,जिन्हें अब स्थानीय लोगों की मदद से गांव से बाहर निकाल लिया गया है ।ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके लिए रहने खाने पीने की व्यवस्था स्थाई तौर पर की जाए और उन्हें जमीन भी उपलब्ध करवाई जाए ताकि वहां पर भी वह अपने रहने के लिए मकान बना सके।
