नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में 17 अगस्त को युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला हुआ था । इसके बाद सोशल मीडिया पर चली खबरों में बताया गया कि मौका पर गोलियां चली थी, लेकिन इस पर पुष्टीकरण को लेकर एसएसपी बद्दी मोहित चावला द्वारा एक पत्रकार वार्ता कर कहा कि बीते कल युवक पर हमला हुआ था, उस हमले में किसी भी प्रकार की कोई फायरिंग नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि जून माह में ठेके पर एक झगड़ा हुआ था और दो गुटों में यह झगड़ा था, जिसको लेकर यह विवाद बना हुआ है ।
मोहित चावला ने कहा कि युवक पर हुए ह+मले को लेकर जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी के माध्यम से पता चला कि एक कार में सवार होकर चार लोग आ रहे थे और चारों की पहचान पुलिस ने कर ली है और जल्द ही आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवक पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था जिसको लेकर सीसीटीवी फुटेज निकवाली जा रही है और साथ ही डंप डाटा भी पुलिस की ओर से निकाला जा रहा है।
एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है और इस मामले की एसआईटी की टीम जांच करेगी और एसएसपी मोहित चावला ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी बात कही है।
