विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 15 अक्टूबर से शुरू हुआ नवरात्रि मेला 23 अक्टूबर धूमधाम से संपन्न हो गया हैं। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगदी के साथ-साथ सोना,चांदी और विदेशी मुद्रा भी अर्पित की।
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने खुल कर माता रानी के दरबार में चढ़ावा चढ़ाया हैं। पिछली बार के नवरात्रि के मुकाबले इस बार 453386 रुपए नगद चढ़ावे के रूप में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को अधिक प्राप्त हुए हैं।
मंदिर न्यास चिंतपूर्णी से वित्त एवं लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस नवरात्रि मेले में 9 दिनों में मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को कुल 8796948 का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ हैं। इसके अलावा 1.06 ग्राम सोना और 5 किलो 355 ग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा में कनाडा के 625 मुद्रा, युएसए 191 मुद्रा, 25 यूरो , 155 यूएई, 345 इंग्लैंड, 11 कुवैत, ओमान 4, न्यूजीलैंड 5 ऑस्ट्रेलिया 135 और सिंगापुर 30 प्राप्त हुए।
एक दिन में सबसे ज्यादा चढ़ावा पहले नवरात्रि को प्राप्त हुआ जो की 1404985 रुपए था और सबसे कम चढावा पांचवें नवरात्रि को 766806 रुपए प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष इन नवरात्रि में 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक 8343562 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ था। इस बार मंदिर न्यास को पिछली बार के मुकाबले 453386 रुपए नगद चढ़ावे के रूप में अधिक प्राप्त हुए।
