विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: फरीदकोट (पंजाब) में आयोजित दो दिवसीय नेशनल गोजू-रयू कराटे चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में स्थित धौलाधार एन.डी. सी.सै.स्कूल भरवाई के पंद्रह छात्रों ने भाग लिया। स्कूल के छात्रों ने इस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है।
पंजाब गोजू रयू स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में गरिमा शर्मा , स्पर्श शर्मा, हर्ष कालिया ने स्वर्ण पदक , योग्यांशी ,सुजल, कपिश कालिया, आरुष कालिया ,अर्णव ने रजत पदक और यशस्वी शर्मा ,आदित्य ,सात्विक कालिया ,स्वास्तिक शर्मा, मो. वाहिद ,अक्षित खान , दक्ष कौशल ने कांस्य पदक जीते। धौलाधार एन.डी. सी.सै. स्कूल के शानदार प्रदर्शन ने इस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों अर्चना डोगरा, विकेश कुमार, प्रधानाचार्य अनुज शर्मा और सभी शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों ,विद्यार्थियों और सभीअभिवावकों को बधाई दी। स्कूल के अध्यक्ष गुरदयाल शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस स्तर की खेलें भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
