अनिल कुमार,किन्नौर:ज़िला किन्नौर के सबसे बड़े बांध में से एक जीएसडब्ल्यू जलविद्युत् परियोजना के करछम बांध में सोमवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की टीम की ओर से किन्नौर पुलिस, होमगार्ड, HPPCL के कर्मचारियों को एकत्रित कर ज़िला में बाढ़, बारिश के दौरान आने वाले आपदाओं,ग्लेशियर से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एनडीआरएफ के अधिकारी व पुलिस होमगार्ड के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
करछम बांध में एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को सतलुज नदी के मध्य नदी में डूबने वाले लोगों,जानवरों को किस प्रकार बचाया जा सकता है उस बारे मे प्रशिक्षण दिया गया। पहाड़ो पर आपदाओं के दौरान लोगों को किस प्रकार रेस्क्यू किया जाता है उस बारे में भी एनडीआरएफ की टीम ने सभी को अभ्यास दिया गया हैं। इसके साथ ही इन दिनों ज़िला में हो रही लगातार बारिश के दौरान नदी ननालों मे बाढ़,पहाड़ों पर ग्लेशियर में लोगों को आपदाओं से बचाने का प्रशिक्षण दिया गया हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में ज़िला आपदा प्रबंधन जीएसडब्ल्यू परियोजना प्रबंधन का भी सहयोग रहा हैं।
बता दें की ज़िला में इन दिनों एनडीआरएफ की टीम ज़िला के शिक्षण संस्थानों के अलावा पुलिस बल, परियोजना प्रबंधन को बारिश, बर्फबारी के दौरान व भूकंप, भूस्खलन जैसी परिस्थितियों से निपटने के बारे मे प्रशिक्षण दे रही है ताकि आपदाओं मे पुलिस बल मजबूत हो और लोगों को आपदाओं से निपटने में मदद कर सके।
