संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम शिमला में मिली कांग्रेस को जीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के 4 महीने के कार्यकाल पर जनता की मुहर हैं। यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में मिली जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसका कांग्रेस को फायदा मिलेगा और चारों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी।
नरेश चौहान ने कहा कि 10 मई को सीएम शिमला लौटेंगे और उसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनावों में काफ़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आई हैं,जो महिलाओं को सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण हैं। सरकार भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काफ़ी कदम उठा रही हैं। मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर मुख्यमंत्री के शिमला लौटने पर निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा की चुनावों में करारी हार हुईं हैं और अब हताशा में सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने का भाजपा काम कर रही हैं। सरकार नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों के विकास को एक समान रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
