नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला में शिलाई उपमंडल के कांडो भटनोल में एनएच 707 पर बारिश के दौरान देवदार का बेशकीमती जंगल तबाह हुआ है। यहां पर करीब 700 से 800 पेड़ भूस्खलन की भेंट चढ़ गए है।
एनएच पावँटा साहिब शिलाई गम्मा का करीब 1350 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां वैज्ञानिक तरीके से सड़क की कटिंग की जा रही है जो भूस्खलन की सबसे बड़ी वजह है। आरोप है कि लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण जहां वनसंपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है,वहीं कई स्थानों पर लोगों के मकान गिरने का खतरा भी लगातार बना हुआ है । वही एनएच निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है और अभी से सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। इस एनएच का निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों में रहा है,वहीं बरसात में अब निर्माणाधीन एनएच ने लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी है। हैरानी इस बात की है कि एनएच प्रबंधन व जिला प्रशासन को कई बार शिकायतों के बावजूद भी निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों पर कोई शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
