संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर सिविल अस्पताल में बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों व हादसों को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौसम में सभी को क्या क्या सावधानियां रखनी होती है उसको लेकर सभी लोगों अगाह किया गया हैं। नूरपुर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ.नीरजा गुप्ता ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और इस बार बारिश भी ज्यादा होने का अनुमान हैं। इस सब के मद्देनजर हमने एक आपात टीम का गठन किया है और एक आपात किट भी बनाई है जिसमें दवाइयां और आपात काल में जरूरत का अन्य सामान रखा गया हैं।
किसी भी आपात काल में यह टीम और किट आपात स्थिति को संभालने में सक्षम होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ को शार्ट टाईम ट्रेनिंग भी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में मच्छर आदि होने से डेंगू ,मलेरिया,फीवर व गंदे पानी के कारण पीलिया आदि के ज्यादा केस आते हैं। बरसात के दौरान कई हादसे जैसे बाढ़ का आ जाना लैंड स्लाइडिंग आदि हो जाना व कई अन्य हादसे भी हो जाते हैं, ऐसे में इस स्थिति से कैसे निपटना है के बारे में भी स्टाफ को तैयार किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि इस मौसम में ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं। उन्होंने कहा की बरसात से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए घर में बना ताजा खाना खाएं । पीने के पानी को उबाल कर व साफ पानी पिए। बाहर के खाने और खुले में रख कर बेची जा रही चीजों को न खाएं। अपने घर के आस पास साफ सफाई रखें। उन्होंने किसानों को भी खेतों में काम पर जाते हुए पूरे कपड़े पहन कर जाने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि अगर किसी को फीवर ,डायरिया या लूज मोशन लग जाए तो तुरंत अस्पताल आए। लूज मोशन होने पर घर में ही ओ आर एस का घोल पिए ओ आर एस का घोल न होने पर नमक चीनी के घोल का इस्तेमाल करे। ताजे हल्के व तरल भोजन का उपयोग करे। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर डॉक्टर की ओर से बताई गई दवाइयों का उपयोग करें।
