हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चमनेड जिला परिषद वार्ड से उम्मीदवार नीरज ठाकुर ने अपने चुनावी अभियान को और अधिक सक्रिय कर दिया है। रविवार को उन्होंने गारहा, रोपा और कालाअंब सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को करीब से सुना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान नीरज ठाकुर ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड के विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांवों में पेयजल व्यवस्था, पक्के रास्तों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीणों ने पानी की कमी और खराब सड़कों की समस्या उनके सामने रखी है, जिनका समाधान उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।नीरज ठाकुर ने युवाओं के भविष्य को लेकर भी अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए खेल गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा ताकि युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि चमनेड वार्ड के हर गांव तक विकास पहुंचाना है।
TAGGED:
Hamirpur Chamned ward
Chandrika
