मंजूर पठान, चंबा: ऑनलाइन गेमिंग का खुमार क नूरपुर के बीएसएफ जवान अमित राणा पर कुछ ऐसा चढ़ा कि उसने अपने ही मौ+त का खेल रच डाला। खेल भी ऐसा जिसमें उसने खुद को म+रा हुआ साबित कर दिया लेकिन पुलिस ने उसे जिंदा पकड़ने में सफलता हासिल कर ली और फिर पूरा मामला क्या हैं इसे भी सुलझा लिया गया।
बता दें की 29 मई को जोत रोड़ पर कार में बीएसएफ जवान अमित राणा निवासी नूरपुर के जिं+दा जल+ने का मामला सामने आया था। जोत रोड़ पर कार में जिं+दा जल+ने का बीएसएफ जवान अमित राणा ने खुद ड्रामा रचा था। अमित राणा खुद कार को आग लगाकर ट्रक ड्राइवर दोस्त के साथ बंगलौर की तरफ फरार हो गया था। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने एसपी कार्यालय चंंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस को इस घटना के संदर्भ में उसी वक्त संदेह हो गया था जब उसके घरवालों ने बताया कि अमित उन्हें नूरपुर से चंबा की ओर जाने की बात कह कर निकला था जबकि हादसा जोत रोड़ पर हुआ था। घटना को लेकर और संदेह तब हुआ जब पूरी ज+ल चुकी गाड़ी की नंबर प्लेट सेफ थी। बहरहाल इस जवान की मूवमेंट को लेकर जगह- जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि यह जवान चंबा से बस में बैठ कर निकला हैं। इस तरह से पुलिस की ओर से इस जवान को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई।
पुलिस की इस टीम ने अमित के करीबी दोस्त पेशेवर ट्रक ड्राइवर का पता लगाया और उन्होंने दोनों की मूवमेंट पर बराबर नज़र बनाए रखी। इसी बीच जब दोनों ट्रक में सवार होकर बंगलौर से चेन्नई की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने अमित को पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ में अमित ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेम्स खेलने की आदत थी,जिसकी वजह से उसपर लाखों रुपये का बैंक लोन हो गया हैं। तमाम तरह की लाइबिलिटी से बचने के लिए ही उसने कार में जिं+दा जल+ने का ड्रामा रचा था।
